शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की अध्यक्षता में 28 दिसम्बर को नालागढ़ की अनाज मंडी में कांग्रेस अपना 140 वां राज्य स्तरीय स्थापना दिवस पर पार्टी के संघर्ष, सेवा और समर्पण पर सेमिनार आयोजित करेगी। इसमें पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि इस सेमिनार में पार्टी की विचारधारा, इसके कार्यक्रमों पार्टी के संघर्ष,सेवा व सम्पर्ण पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए देश में पार्टी के बहुमूल्य योगदान को याद करते हुए चर्चा की जाएगी।
विनय कुमार ने कहा है कि कांग्रेस के नेतृत्व में स्वत्रंता आंदोलन से लेकर देश की आजादी और इसके नव निर्माण में पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के मार्गदर्शन से पार्टी कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया जाएगा।
विनय कुमार ने कहा है कि प्रदेश में पार्टी की मजबूती के साथ साथ नए युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिये जिला,ब्लॉक व बूथ स्तर तक विशेष कार्यक्रम शुरू किए जायंगे।