अनुराग बोले- मोदी–नड्डा नेतृत्व में बिहार में बंपर जीत, कांग्रेस का तीन साल का कार्यकाल ‘खाओ–पीयो–मौज करो’ सरकार
अनुराग बोले- मोदी–नड्डा नेतृत्व में बिहार में बंपर जीत, कांग्रेस का तीन साल का कार्यकाल ‘खाओ–पीयो–मौज करो’ सरकार
शिमला: अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में बिहार में ऐतिहासिक और बंपर जीत दर्ज हुई है, जो देशभर में भाजपा की नीतियों और सुशासन पर जनता के भरोसे को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी—विशेष राज्य का दर्जा हो या प्रदेश को चार मेडिकल कॉलेजों की सौगात, यह सब भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।