शिमला: मेयर का कार्यकाल बढ़ा…

हिमाचल:  शिमला नगर निगम के मेयर व डिप्टी मेयर का कार्यकाल पांच साल करने का मंत्रिमंडल बैठक में निर्णय लिया गया है। पहले ढाई-ढाई साल का कार्यकाल रहता था। प्रदेश मंत्रिमंडल ने फैसला लेते हुए मेयर और डिप्टी मेयर के कार्यकाल को ढाई से पांच साल करने का फैसला लिया है। कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्षदों  की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने की दृष्टि से भी यह फैसला लिया गया है। बता दें, 15 नवंबर को शिमला महापौर और उप महापौर का ढाई साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed