फोरलेन निरीक्षण अपडेट
बिलासपुर उपायुक्त राहुल कुमार ने NHAI अधिकारियों संग किरतपुर–नेरचौक फोरलेन का संयुक्त निरीक्षण किया।
बलोह–गरामोड़ा टोल प्लाज़ा के बीच भूस्खलन व मलबा हटाकर अधिकांश सड़क बहाल कर दी गई है।
मेहला क्षेत्र में मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी।
अतिरिक्त मशीनरी व श्रमिक तैनात।
प्रशासन की नियमित निगरानी जारी।
यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता।
बिलासपुर: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के साथ किरतपुर-नेरचौक फोरलेन सड़क का संयुक्त निरीक्षण किया। इस अवसर पर एनएचएआई के परियोजना निदेशक वरुण चारी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बलोह और गरामोड़ा टोल प्लाज़ा के मध्य प्रभावित स्थलों का दौरा किया और मंडी भराड़ी, थापना व समलेटू क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण हुए भूस्खलन और मलबा गिरने की घटनाओं का विस्तृत जायज़ा लिया।
यह उल्लेखनीय है कि बीते दिवस उपायुक्त कार्यालय में हुई बैठक में एनएचएआई अधिकारियों को अतिरिक्त मशीनरी और श्रमिकों की तैनाती सुनिश्चित करने तथा प्रभावित सड़क की बहाली को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एनएचएआई व निर्माण कंपनी ने अधिकतर प्रभावित स्थलों से मलबा हटाकर यातायात को दोनों ओर से बहाल कर दिया है।
परियोजना निदेशक वरुण चारी ने बताया कि शेष स्थानों पर भी बहाली का कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि मेहला के समीप प्रभावित हिस्से पर प्रशासन के निर्देशानुसार युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है।










