एक बार फिर शादी के बंधन में बंधेंगे विक्रमादित्य सिंह..

हिमाचल:  प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह दूसरी बार वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं।  विक्रमादित्य सिंह पहली पत्नी सुदर्शना सिंह से तलाक के बाद एक बार फिर से शादी करने जा रहे हैं।  विक्रमादित्य सिंह 22 सितंबर 2025 को चंडीगढ़ में शादी करेंगे। शादी के कार्ड भी छप चुके हैं और मैरिज वेन्यू भी तय हो चुका है। विक्रमादित्य सिंह की होने वाली दूसरी पत्नी डॉ. अमरीन कौर सेखों पंजाब विश्वविद्यालय में साइकोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।

अमरीन कौर चंडीगढ़ निवासी सरदारनी ओपिंदर कौर एवं सरदार जोतिंदर सिंह सेखों की सुपुत्री हैं। विवाह समारोह चंडीगढ़ स्थित निवास में आयोजित होगा। सुबह 10 बजे शादी के कार्यक्रम शुरू होंगे, जिसके बाद दोपहर 1 बजे से लंच का आयोजन रखा गया है। 

विक्रमादित्य सिंह का पहले राजस्थान के उदयपुर के राजघराने की बेटी सुदर्शना सिंह के साथ विवाह हुआ था, जो किसी कारणवश ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों का तलाक हो गया था। सुदर्शना सिंह मेवात वंश की राजकुमारी हैं। इनकी शादी 8 मार्च 2019 को हुई थी और नवंबर 2024 में तलाक हो गया। अब विक्रमादित्य सिंह दोबारा से शादी करने जा रहे हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed