नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष सुषमा महाजन ने कहा है कि पर्यटक अपने-अपने देशों के ब्रांड अंबेसडर है और पर्यटन अपने देशों की बाहर छवि सुधारने का एक माध्यम है। पर्यटन उद्यो्ग से जुड़े सभी लोग हमारे देश के छवि धारक है। भारत के पर्यटन क्षेत्र के लगातार वृद्धि करने के कारण सेवा क्षेत्र में निरंतर श्रेष्ठ कार्य करना अधिक महत्वपूर्ण है। महाजन कल नई दिल्ली में पर्यटन मंत्रालय द्वारा यात्रा,पर्यटन और अतिथि सत्कार क्षेत्रो में “राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार- 2014-15” प्रदान करने के बाद संबोधन कर रही थीं। श्रीमती सुषमा महाजन ने कहा कि हमें पर्यटन को न सिर्फ अर्थव्यवस्था में बदलाव के रूप में देखना चाहिए बल्कि इसे क्षेत्र और क्षेत्र के बाहर लोगों के जीवन में बदलाव करने वाले माध्यम के रूप में भी देखना चाहिए। महाजन ने कहा कि पर्यटक मार्गदर्शकों की पर्यटन को प्रोत्साहन देने के कारण उद्योग में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि देश के संबंध में सकारात्मक खबरें दी जानी चाहिए जिससे विदेशों में भारत की अच्छी छवि प्रस्तुत की जा सके।
इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री( स्वंत्रत प्रभार) महेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यटन मंत्रालय चुने हुए मार्गों पर विशेष पर्यटक डिब्बे संचालित करने और 50 रेलवे स्टेशनों को “आदर्श रेलवे स्टेशन” के रूप में विकसित करने के लिए रेल मंत्रालय के साथ विचार विमर्श कर रहा है। इसके साथ-साथ 65 हवाई अड्डो को “आदर्श हवाई अड्डो” के रूप में विकसित करने और प्रति यात्री 2500 रूपए के विमान भाड़े के लिए नागर विमानन मंत्रालय के लिए विचार विमर्श जारी है। इन प्रयासों से पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। समारोह में यात्रा, पर्यटन और अतिथि सत्कार की विभिन्न श्रेणियों में 74 पुरस्कार प्रदान किए गए।