हमीरपुर: ताल, महल, भ्याड़ व अन्य गांवों में 25 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर : विद्युत उपमंडल लंबलू के अंतर्गत ताल अनुभाग में 25 जुलाई को लाइनों की आवश्यक मरम्मत और पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते गांव ताल, दियोट, बुमाणा, जलगरा, बुठवीं, धनवी, अमनेड़, राहजोल, महल, भ्याड़ और आसपास के गांवों में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

विद्युत उपमंडल लंबलू के सहायक अभियंता ज्ञान चंद भाटिया ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed