करसोग: पेयजल की आंशिक आपूर्ति बहाल… सभी कर्मवीरों का आभार…

मण्डी: जलशक्ति विभाग के कर्मठ कर्मचारियों ने विपरीत परिस्थितियों में कार्य करते हुए करसोग बस स्टैंड के समीप विद्युत चालित हैंडपंप से पानी की अस्थायी आपूर्ति बहाल कर दी है। 30 जून, 2025 की रात को आई प्राकृतिक आपदा के कारण करसोग बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों की पेयजल आपूर्ति लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। ऐसे में विभाग आंशिक तौर पर आपूर्ति बहाल करने के लिए हैंडपंपों को विद्युत चलित बना कर पेयजल उपलब्ध करवाने में जुटा है।

जलशक्ति विभाग करसोग के एक्सियन के के शर्मा ने बताया कि करसोग के आपदा प्रभावित क्षेत्र में लगभग 50 से 60 प्रतिशत क्षेत्र में पेयजल की सप्लाई बहाल कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रभावित हुई 144 पेयजल योजनाओं में से 82 पेयजल योजनाओं को बहाल कर दिया गया हैं। उन्होंने ने बताया कि टैंकरों के माध्यम से भी पानी की आपूर्ति की जा रही हैं।

केके शर्मा ने बताया कि बस स्टैंड के पास जलशक्ति विभाग डिविजन कार्यालय के पास विद्युत चलित हैंडपंप से पानी की अस्थायी आपूर्ति बहाल की गई हैं।

जल शक्ति विभाग द्वारा पेयजल आपूर्ति को बहाल करने के लिए करसोग में लगाए गए हैंडपंपों में विद्युत चलित समरसीबल पम्प लगा कर पानी की आपूर्ति को बहाल किया गया हैं। उन्होंने बताया कि आवश्यकतानुसार अन्य हैंडपंपों में भी विद्युत चलित व्यवस्था बना कर लोगों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि करसोग बाजार में भी आगामी दो दिनों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कर दी जाएगी।

गौरतलब हैं कि 30 जून की रात को आई प्राकृतिक आपदा के कारण करसोग बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति करने वाली पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। जिसके कारण विभाग ने हैंडपंपों को विद्युत चलित बना कर और टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति करने का निर्णय लिया हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed