हिमाचल : प्रदेश में 102 व 108 एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर
हिमाचल : प्रदेश में 102 व 108 एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर
हिमाचल: प्रदेश में आज 102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारी एक दिन की हड़ताल पर है। बुधवार को मांगों को लेकर कर्मचारियों ने विभिन्न जिलों में प्रदर्शन कर विरोध जताया। सीटू ने शिमला के कसुम्पटी स्थित एनएचएम कार्यालय का घेराव किया और नारेबाजी की। हड़ताल के चलते आपातकालीन एंबुलेंस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी है। एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन संबंधित सीटू ने श्रम कानूनों के उल्लंघन पर हड़ताल का एलान किया है। यूनियन का कहना है कि न्यायिक आदेशों को लागू नहीं किया जा रहा, न्यूनतम वेतन भी नहीं दिया जा रहा और कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल बुधवार शाम आठ बजे तक जारी रहेगी।