हिमाचल: प्रदेश विधानसभा में 62,387 करोड़ का बजट पारित
हिमाचल: प्रदेश विधानसभा में 62,387 करोड़ का बजट पारित
हिमाचल : प्रदेश विधानसभा में बुधवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 62, हजार 387 करोड़ 61 लाख 88 हजार रुपए का बजट पारित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल विनियोग विधेयक 2025 सदन में पेश किया। इसे सदन ने ध्वनिमत से पारित किया गया। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 17 मार्च को सदन में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 58,514 बजट पेश किया था, जिसमें 11 नई योजनाओं की घोषणा की गई थी। हिमाचल प्रदेश में विधायकों की ऐच्छिक निधि, अन्य विभागों के पदों में बढ़ोतरी और कई अन्य योजनाओं के लिए अतिरिक्त बजट प्रावधान के साथ ही राज्य में बजट का आकार 58,514 करोड़ से बढ़कर 62,387.61 करोड़ रुपये हुआ है। इसमें पारित बजट से 3,873 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।