शिमला: मुख्यमंत्री ने मुख्य अभियन्ता विमल नेगी के निधन पर किया शोक व्यक्त
शिमला: मुख्यमंत्री ने मुख्य अभियन्ता विमल नेगी के निधन पर किया शोक व्यक्त
: शिमला से 10 मार्च को लापता हुए हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन पावर लिमिटेड के चीफ इंजीनियर विमल नेगी का शव मंगलवार को भाखड़ा बांध में गाह घोड़ी के पास बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। टीम मामले से जुड़े हर पहलू की जांच करेगी। मौत कैसे हुई है यह भी पूरी जांच के बाद ही पता चलेगा। मिली जानकारी के अनुसाार इंजीनियर का शव उस सयम मिली जब मंगलवार सुबह भाखड़ा बांध के गाह घोड़ी में कुछ मछुआरों ने पानी में शव तैरता देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। शव मिलने के बाद विमल नेगी के परिजनों को भी इसकी सूचना दी। ताकि वो आकर उनकी शिनाख्त कर सकें। बताते चलें कि विमल नेगी 10 मार्च को शिमला से टैक्सी लेकर बिलासपुर के घुमारवीं पहुंचे थे। वहां से उन्होंने प्राइवेट टैक्सी को वापस भेज दिया था, जिसके बाद से वह लापता थे।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जेब से मिले पर्स, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों के आधार पर शव की शिनाख्त की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच की जा रही है। बिलासपुर डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है। बता दें कि विमल नेगी के 10 मार्च से लापता होने के बाद से ही उनका परिवार काफी परेशान था।
मुख्यमंत्री ने मुख्य अभियन्ता विमल नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटिड में मुख्य अभियन्ता व महा प्रबंधक के पद पर सेवारत विमल नेगी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और उन्हें इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विमल नेगी ने पॉवर कॉरपोरेशन में जीवन भर उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की व अपने दायित्व के प्रति पूर्ण निष्ठा से समर्पित रहे।