बिलासपुर : AIIMS के बाहर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

बिलापुर: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) बिलासपुर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। जिसमें हिमाचल कांग्रेस समन्यव समिति के सदस्य व पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, बिलासपुर सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव विकास ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एम्स अस्पताल के मुख्य गेट के सामने सांकेतिक धरना दिया और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एम्स अस्पताल के गेट के सामने करीब दो घंटे तक चले इस सांकेतिक धरने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए भवन निर्माण स्थल तक रोष रैली भी निकाली। कांग्रेस नेताओं ने धरने को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा का घेरा और कई गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि एम्स में लगातार भ्रष्टाचार फैल रहा है। आज एम्स भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। यहां बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार चल रहा है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed