शिमला रिज से राष्ट्रीय ध्वज शिफ्ट होगा

शिमला: रिज मैदान पर स्थापित किया गया 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा हटने जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तिरंगे झंडे को रिज मैदान से हटाकर दूसरी जगह लगाने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा ने लोक निर्माण और नगर निगम के अधिकारियों के साथ झंडा लगाने को लेकर टका बेंच का निरीक्षण किया। हालांकि अभी तक जगह फाइनल नहीं हुई है। विधायक ने अधिकारियों को जगह का चयन जल्द करने के निर्देश दिए।

 विधायक हरीश जनारथा ने कि PWD इसके लिए नोडल विभाग होगा परंतु कार्य नगर निगम की देखरेख में करवाया जाएगा। फिलहाल जगह तय नहीं हुई है। विचार किया जा रहा है अच्छी व पक्की जगह चिन्हित करके तिरंगे झंडे को स्थापित किया जाएगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed