हिमाचल : कांगड़ा में अवैध हथियारों सहित 2 युवक गिरफ्तार
हिमाचल : कांगड़ा में अवैध हथियारों सहित 2 युवक गिरफ्तार
हिमाचल; प्रदेश के कांगड़ा में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध हथियार लेकर दिल्ली से कांगड़ा की तरफ आ रहे हैं । इस सूचना के आधार पर DSP अंकित शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और पुराना कांगड़ा के पास नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान, सारी रात कांगड़ा की तरफ आने/जाने वाली सभी गाड़ियों की जांच की गई। इसके बाद पुलिस ने कांगड़ा बस स्टैंड पर दिल्ली से आने वाली वोल्वो बसों से उतरने वाले यात्रियों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान दो लोगों की जांच की गई जिनके बैग से दो पिस्टल (खाली) बरामद हुईं। इस संदर्भ में, पुलिस थाना कांगड़ा में दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
उक्त दोनों आरोपियों की पहचान सुंशात कुमार निवासी चडी, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा और अजयदीप सिंह निवासी जिला गुरदासपुर, पंजाब के रूप में हुई। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके सही ठिकानों का पता लगाने के लिए विस्तृत पूछताछ की जा रही है।