हिमाचल: बिजली बोर्ड इम्प्लॉइज एंड इंजीनियर जॉइंट फ्रंट ने आउटसोर्स पर कार्य कर रहे 81 ड्राइवर की छंटनी का किया विरोध
हिमाचल: बिजली बोर्ड इम्प्लॉइज एंड इंजीनियर जॉइंट फ्रंट ने आउटसोर्स पर कार्य कर रहे 81 ड्राइवर की छंटनी का किया विरोध
शिमला: हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड इम्प्लॉइज एंड इंजीनियर जॉइंट फ्रंट ने बिजली बोर्ड में पिछले 10-12 वर्षों से आउटसोर्स पर कार्य कर रहे 81 ड्राइवर की छंटनी का विरोध किया है और मांग की है कि इस बारे बोर्ड़ द्वारा जारी किए गए आदेश को तुरंत बापिस लिया जाए।
यह हैरानी की बात है कि जिन आउटसोर्स कर्मियों ने 10-12 वर्ष बिजली बोर्ड में अपने उज्वल भविष्य का सपना देखकर कम वेतन पर लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी और आज उनकी सेवायें समाप्त करना दुर्भाग्यपूर्ण ही नहीं अपितू उनके साथ बहुत बड़ा धोखा है।
यह बहुत दुःखद है कि प्रदेश सरकार यदि आउटसोर्स कर्मियों के हित मे कोई नीति नहीं बना सकती कम से कम उनको नौकरी से तो नई निकाला जाना चाहिए। यह लोकतांत्रिक सरकार की समाजिक उत्थान की जिम्मेदारियों के अनुरूप नहीं होगा। दुर्भाग्य से आज की व्यवस्था में बेरोजगारी को एक मौके के रूप में इस्तेमाल कर बेरोजगार युवाओं का शोषण हो रहा है। इस महंगाई के दौर मे यह कर्मी जहाँ मुश्किल से अपना गुजारा कर रहे हैं वहीं अपनी अगली पीढ़ी को बेहतर स्वास्थ्य व शिक्षा नहीं दे पा रहे है।
जॉइंट फ्रंट ने बिजली बोर्ड़ मैनेजमेंट से अग्रह करता है कि छंटनी के इन आदेशों को तुरंत रद्द किया जाए और आउटसोर्स कर्मियों को स्थाई नीति बनाई जाए। फ्रंट ने मांग की गई कि बिजली बोर्ड में समाप्त किये गए 51 पदों को तुरंत बहाल किया जाए।