ओवैसी की पार्टी की धमकी से नही डरने वाले बागवान : चेतन बरागटा

हिमाचल का बागवान अपनी मेहनत से अपनी मार्केट बनाने में सक्षम 

शिमला: ओवैसी की पार्टी AIMIM के नेता शोएब जमई का यह कहना कि भारत का विशेष समुदाय हिमाचल प्रदेश के सेब न खरीदे बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने ओवैसी की पार्टी के शोएब जमई के इस ब्यान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि बागवान ऐसी धमकियों से डरने वाला नहीं है। सेब बागवानी हमारे पूर्वजों के द्वारा स्थापित किया गया उद्योग है। जो हमारी आर्थिकी का प्रमुख साधन है,जिसको चलाना और सम्भावना बागवान भली-भान्ति जानता है। 

बरागटा ने कहा कि शोएब जमई जान ले, बागबान अपनी मेहनत से अपनी मार्केट खुद बनाने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व भी शोएब जमई शिमला सजौली अवैध मस्जिद में प्रवेश कर वीडियो बनाई थी और आज फिर से हिमाचल प्रदेश के बागवानों को धमकी दे रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से निवेदन है कि इस विषय पर संज्ञान ले और इस व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे।

बरागटा ने कहा कि कुछ दिन पूर्व जागरा उत्सव,जो देव संस्कृति है,जो हमारी नाटी है उसको बदनाम किया गया और जागरा उत्सव में नाटी करने वालो को हिन्दू आतंकवादी बोला गया। लेकिन शिमला जिला का काग्रेस नेतृत्व और यहाँ के मंत्री  ने इस पर भी चुप्पी साधे रखी। वो बागवानी पर कुछ नहीं बोलते,आज जब ओवैसी की पार्टी के नेता ने बागवानों को धमकी दी है उस पर भी वो चुप बैठे हैं।  इससे एक बात स्पष्ट हो जाती है कि उनको बागवानों और बागवानों की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है। ये सिर्फ चुनाव के समय में आकर जनता को अपनी चिकनी चुपड़ी बातों से लुभाने में माहिर है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed