हिमाचल: TET परीक्षा का शेड्यूल जारी..

हिमाचल: प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आठ विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का आयोजन नवंबर में करेगा। इसके लिए अभ्यर्थी 28 सितंबर से 18 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे।  सामान्य अभ्यर्थियों को 1200, जबकि आरक्षित वर्ग को 700 रुपये शुल्क देना होगा।  जानकारी के अनुसार शिक्षा बोर्ड ने नवंबर में टीजीटी कला, मेडिकल, नॉन मेडिकल सहित भाषा अध्यापक, जेबीटी, शास्त्री, पंजाबी और उर्दू विषय के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन 15 से 26 नवंबर तक दो सत्रों में करेगा। वहीं 21 अक्तूबर तक अभ्यर्थियों को 600 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की सुविधा होगी। किए गए आवेदनों में किसी गलती की स्थिति में  अभ्यर्थी 22 से 24 अक्तूबर तक उसमें सुधार कर सकेंगे। इसके अलावा अगर कोई अभ्यर्थी श्रेणी और उसकी उप श्रेणी में सुधार करना चाहता है तो  संबंधित दस्तावेजों और फीस के साथ बोर्ड के पास 31 अक्तूबर तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकता है।  अभ्यर्थी परीक्षा से चार दिन पहले बोर्ड की वेबसाइट से अपने-अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड़ कर सकेंगे।

शेड्यूल:_-

जेबीटी                            15 नवंबर            10:00 से 12:30

शास्त्री                            15 नवंबर             2:00 से 4:30

टीजीटी आर्ट्स                 17 नवंबर             10:00 से 12:30

टीजीटी मेडिकल              17 नवंबर             2:00 से 4:30

टीजीटी नॉन मेडिकल        24 नवंबर             10:00 से 12:30

भाषा शिक्षक                    24 नवंबर             2:00 से 4:30

पंजाबी                            26 नवंबर             10:00 से 12:30

उर्दू                                 26 नवंबर             2:00 से 4:30

सम्बंधित समाचार

Comments are closed