शिमला: विधायक हंसराज के विरोध में उतरी महिला कांग्रेस, DCऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन

शिमला : चुराह के भाजपा विधायक पर लगे महिला यौन शोषण आरोपों से उग्र महिला कांग्रेस ने आज जिलाधीश कार्यालय के बाहर जिला शिमला ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष वनिता वर्मा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया

उन्होंने आरोपित भाजपा विधायक को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा इस मामले को दबाने के लिये पीड़ित महिला को डरा धमका कर एफआईआर वापिस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर इस मामले पर खामोश रहने पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इससे भाजपा का महिला विरोधी चेहरा सामने आ गया है।
महिला कांग्रेस ने पीड़ित महिला को पूरा न्याय देने की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को पूरी सुरक्षा देने की मांग भी की है।
धरना प्रदर्शन में प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव शांता राजटा,शशि ठाकुर,सत्या वर्मा,कमलेश ठाकुर,मधु ठाकुर,रूपेंद्र कौर,वीना विज,नागेद्रा पांडे,रिंकू वर्मा,सुभद्रा,शारदा कश्यप,कृष्णा जरयाल,बबली,आशा शर्मा,कुशल्या शर्मा,आशा वर्मा, लोकेश्वरी, राजकुमार नेगी,भूमलेश ठाकुर,सत्या ठाकुर,निर्मल,वनिता व कई अन्य महिला कांग्रेस की पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed