Kolkata Doctor Case: हिमाचल में चिकित्सक हड़ताल पर, अस्पताल सेवाएं ठप्प

शिमला: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर मामले में देशभर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं। इसी कड़ी में आज आईजीएमसी शिमला में भी आज डॉक्टर्स एक दिन की हड़ताल पर है। इस दौरान सभी अस्पताल में ओपीडी बंद रही, सिर्फ आपातकाल विभाग में चिकित्सकों ने अपनी ड्यूटी दी। सुबह से ही चिकित्सको ने आईजीएमसी गेट पर खड़े होकर कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर साथ हुए जघन्य अपराध का विरोध किया और सरकार से न्याय की मांग की। इस दौरान अस्पताल में कोई भी ओपीडी नहीं हुई और कोई ऑपरेशन नहीं हुए, जिसके कारण मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़। आईजीएमसी वरिष्ठ डॉक्टर एसोशिएशन के सदस्य डॉ. राहुल गुप्ता ने कहा, “17 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के सभी चिकित्सक एक दिन का टोकन प्रोटेस्ट कर रहे हैं। जिसके लिए आईएमए, फोरडा, फाईमा ने आह्वान किया है। संघ काफी दुखी मन से कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए घिनौने अपराध का विरोध करता है। हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर संगठन कंधे से कंधा मिलाकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन और फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के साथ खड़ी रहेगी”। डॉ. राहुल गुप्ता ने कहा, “17 अगस्त को सिर्फ इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर सुविधाएं ही प्रदान की जाएंगी। संघ ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से यह मांग की है कि हिमाचल प्रदेश के सभी उन अस्पतालों में जिन में दिन-रात चिकित्सा की सुविधा दी जाती हैं, उनमें पुलिस सिक्योरिटी प्रदान की जाए। जिससे भविष्य में इस तरह के हादसे को टाला जा सके।

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप फिर उसकी हत्या ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया है। देश के अलग-अलग राज्यों में डॉक्टर और लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed