देहरा के भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह बोले- मेरी जान को खतरा, देखें वीडियो….


देहरा : देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के जवान सिविल ड्रेस में उनकी गाड़ी का पीछा कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह का आरोप है कि वह कोई आरोपी नहीं है, जो इस तरह उनके घर के बाहर पुलिस की गश्त लगाई जा रही है। भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने कहा कि अगर उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्रालय की सिक्योरिटी न होती, तो उन्हें मार दिया जाता। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed