डेढ़ वर्ष में 25 हजार करोड़ का कर्जा लियाः डॉ. सिकंदर

बीबीएनः नालागढ़ विधानसभा उपचुनाव के संयोजक एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में रिकॉर्ड तोड़ 25 हजार का कर्ज लेकर प्रदेश पर कर्जा चढ़ाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले 10 गारंटियों का वादा किया था जिसमें से एक भी गारंटी को पूरा नही किया गया है और आज प्रदेश की जनता गारंटियों का इंतजार कर रही है। डॉ. सिकंदर ने कहा कि बीते वर्ष हुई आपदा में प्रभावित परिवारों को भी कोई सहायता प्रदेश सरकार ने नही दी है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ की ग्राम पंचायत जगणी में कई परिवार बेघर हुए है जिन्हें आज तक केंद्र से मिलने वाली आपदा राहत राशि नही पहुंचाई है, जिससे प्रदेश सरकार पर कई सवाल उठ रहे है। उन्होंने चिंता प्रकट करते हुए कहा कि कांग्रेस समर्थित कई घरों को जिनका कोई नुकसान नही हुआ था उन्हें आपदा राहत राशि दी गई है, जबकि असल में बेघर हुए परिवारों को कुछ नही मिला है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में जनता कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर अपना बदला लेगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed