जन्मदिन पर जयराम ने समर्थकों संग डाली नाटी; बधाई देने वालों का लगा रहा तांता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को तलवार भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

हिमाचल : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार को अपना 59वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उनकी पिछली सरकार में मंत्री रहे सभी नेता अपने समर्थकों के साथ बधाई देने के लिए उनके घर पहुंचे। इसके अलावा अलग-अलग जिलों से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचे। जय राम ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को तलवार भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
जन्मदिन के सवार पर जयराम ठाकुर ने राम मंदिर के नाम पर एक दीपक भी प्रज्वलित किया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed