राज्यपाल की नाराजगी के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहुंचे राजभवन
राज्यपाल की नाराजगी के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहुंचे राजभवन
शिमला: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की नाराजगी के चलते आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राजभवन पहुंचे। गुरुवार को प्रेसवार्ता कर विभिन्न मामलों को लेकर राज्यपाल की ओर से जताई नाराजगी को मुख्यमंत्री ने विस्तार से चर्चा कर दूर किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संवाद के स्तर पर कोई कमी रह गई थी। अब इसका भविष्य में ध्यान रखा जाएगा।उन्होंने स्वीकारा कि कुछ विषयों को लेकर राज्यपाल की नाराजगी को उचित ठहराया और विश्वास दिलाया कि भविष्य में ऐसा नहीं होगा।