ठियोग के मतियाना में भयंकर आग; तीन मंजिला मकान जल कर राख

ठियोग: ठियोग उपमंडल के मतियाना क्षेत्र के शड़ी के मलेच गांव में भीषण अग्निकांड से शनिवार सुबह एक तीन मंजिला मकान जल कर राख हो गया। सात कमरों का यह मकान महेंद्र सिंह पुत्र नारायण सिंह का था, इस आगजनी में लाखों की संपत्ति के नष्ट होने की संभावना जताई जा रही है। गनीमत यह रही कि इसमें किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। लकड़ी के मकान में धुआं देखकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर ठियोग से अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके के लिए रवाना हुए, लेकिन सड़क संकरी होने के कारण विभाग का फायर टेंडर घटना स्थल तक नहीं पहुंच पाया। दल के कर्मचारी पैदल चलकर घटनास्थल तक पहुंचे, तब तक ग्रामीण बागीचों में प्रयोग होने वाले स्प्रेयर की मदद से आग को बुझाने के प्रयासों में जुटे हुए थे। लेकिन आग की लपटों ने लकड़ी से बने मकान को अपनी चपेट ले लिया और पूरी तरह से राख के ढेर में तबदील हो गया। लकड़ी के मकान में शार्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed