हिमाचल: प्रदेश में मौसम के खराब होने के आसार

हिमाचल: प्रदेश में 9 से 12 जून तक मौसम साफ रहने के आसार

हिमाचल: पूरे प्रदेश में 9 से 12 जून तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। 20 से 22 जून के बीच दक्षिण पश्चिम मानसून के दस्तक देने के आसार हैं। इस साल मानसून सीजन के दौरान सामान्य बारिश के आसार हैं। 15 जून से प्री मानसून आने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि केरल में प्रवेश करने के बाद से मानसून की रफ्तार सामान्य है। संभावना है कि हिमाचल प्रदेश में भी मानसून समय से पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि 15 से 20 जून के बीच बारिश में बढ़ोतरी होगी। जून के अंतिम सप्ताह में ज्यादा बारिश हो सकती है। कई स्थानों पर सामान्य से अधिक बारिश भी हो सकती है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed