शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया 10वीं कक्षा के एसओएस का परीक्षा परिणाम

धर्मशाला: प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया 10 वीं कक्षा का परिणाम; 74.61 प्रतिशत रहा रिजल्ट

हिमाचल: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार सुबह दसवीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। रिजल्ट 74.61 प्रतिशत रहा है। बोर्ड ने 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं दो मार्च से 21 मार्च तक ली थीं, जिसमें 2,258 परीक्षा केंद्रों पर करीब 91 हजार 130 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इस साल टॉप 10 लिस्ट में कुल 92 छात्र हैं जिनमें से 72 लड़कियां हैं।

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।

होम पेज पर आपको Himachal Pradesh Board 10th Class Result 2024 Link मिलेगा। उसे क्लिक करें। (परिणाम घोषित होने पर इस डायरेक्ट लिंक से भी मार्क्स चेक कर सकते हैं)

हिमाचल प्रदेश बोर्ड लॉगिन पेज खुलेगा। यहां HPBOSE 10th Result 2024 Roll Number भरें। मांगी गई बाकी की जानकारी भरकर सबमिट करें।

आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। उसे डाउनलोड कर लें।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed