हिमाचल: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह 25 अप्रैल से रामपुर क्षेत्र में करेंगी चुनाव प्रचार

शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह कल 25 अप्रैल से 1 मई तक  रामपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार शुरू  करेंगी । इस दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक, वित्त आयोग के  अध्यक्ष नंद लाल ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा व अन्य पदाधिकारी भी साथ रहेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के राजनैतिक सचिव अमित पाल सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिभा सिंह मण्डी संसदीय क्षेत्र के तहत रामपुर बुशैहर से इस चुनाव प्रचार का आगाज करेंगी।

प्रतिभा सिंह 25 अप्रैल को जगोरी, कूट, क्यॉ व ज्योरी में जनसभाएं व पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक करेंगी। रात्रि विश्राम रामपुर रहेगा।

26 अप्रैल को प्रतिभा सिंह कोशगड मझेवली,फुंजा शाह,दोफादा, मशनू,बटाली, धारगोरा,पासड़ा व रचोली में जनसभाएं व पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठकें करेंगी। रात्रि विश्राम रामपुर ही रहेगा।

27 अप्रैल को प्रतिभा सिंह काशा, पाट, मुनीश,कुखी, शरनाल,रदोली , दरकाली व सेरिमझाली,स्यारला व तकलेच में जनसभाएं करेंगी।

28 अप्रैल को सिंगला, शनेरी, ढांसा, लालसा,सुंधा व कराली जगुनी सनेई में जनसभाएं करेंगी।

29 अप्रैल को प्रतिभा सिंह नेरी,मझेवटी, फोला, प्लेडा, घाट वियोंथल,बेलू,मदोली, सुरड़,कंदरेडी,सुरड बंगलों, मोझीली टिप्पर व चकटी में जनसभाएं व जनसंपर्क करेंगी।

30 अप्रैल को पांडाधार, झिझनु,थैली,दादरा,लेलन, नवां, डोई ,बराच बरकेली डोई,टूटू व देलठ् बेओठ, कलमोग करांगलाव चुंजा में जनसंपर्क व जनसभाओं को सम्बोधित करेंगी।

1 मई को प्रतिभा सिंह रामपुर में अलग अलग संगठनात्मक बैठके करेंगी। इसमें ब्लॉक महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस व अनुसूचित जाति विभाग की बैठकें होगी। इसके उपरांत प्रतिभा सिंह शिमला लौट आएगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed