भारत और नेपाल के प्रधानमंत्री ने संयुक्त रूप से किया एसजेवीएन की 669 मेगावाट लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना का शिलान्यास

भारत- नेपाल एनर्जी पार्टनरशिप को सुदृढ़ करने तथा स्वच्छ ऊर्जा विकास को सुदृढ़ करने वाली ₹5,792 करोड़ की ऐतिहासिक जलविद्युत परियोजना

नई दिल्ली/शिमला: ऊर्जा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं नेपाल के प्रधानमंत्री  बालेंद्र शाह ने नई दिल्ली से आयोजित एक वर्चुअल समारोह के माध्यम से नेपाल में एसजेवीएन की 669 मेगावाट की लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना का संयुक्त रूप से शिलान्यास किया।

एसजेवीएन अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निरंतर मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद के लिए उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा नेपाल के माननीय प्रधानमंत्री श्री बालेंद्र शाह द्वारा एसजेवीएन पर विकास साझेदार के रूप में विश्वास व्यक्त करने के लिए उनका भी आभार प्रकट किया। उन्होंने परियोजना के लिए आवश्यक स्वीकृतियों एवं अनुमोदनों को शीघ्र प्राप्त करने में सहयोग एवं समर्थन प्रदान करने हेतु भारत एवं नेपाल सरकार के विद्युत मंत्रालय, विदेश मंत्रालय तथा अन्य प्रमुख मंत्रालयों के प्रति भी हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। 

इस अवसर पर लोअर अरुण परियोजना स्थल पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें परियोजना  कर्मी, नेपाल सरकार के ऊर्जा मंत्रालय, नेपाल निवेश बोर्ड, जिला समन्वय समिति के प्रतिनिधि, स्थानीय सरकार के नेता – नगर प्रमुख एवं गाँव पालिका प्रमुख), वार्ड प्रतिनिधि, जिला वन  विभाग, सामुदायिक वन उपभोक्ता समूह तथा स्थानीय समुदाय के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। एसजेवीएन के प्रबंधन एवं कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के माध्यम से वर्चुअल रूप से साक्षी बनकर सहभागिता की।

669 मेगावाट की लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना का विकास पूर्वी नेपाल के संखुवासभा एवं भोजपुर जिलों में अरुण नदी पर एसजेवीएन की पूर्ण स्वामित्व वाली अधीनस्थ कंपनी, एसजेवीएन लोअर अरुण पावर डेवलपमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (एसएलपीडीसी) द्वारा किया जा रहा है। परियोजना की अनुमानित लागत ₹5,792.36 करोड़ है, जिसका अनुमानित टैरिफ ₹4.99 प्रति यूनिट है। इस परियोजना से प्रतिवर्ष लगभग 2,901 मिलियन यूनिट ऊर्जा उत्पादन किए जाने का अनुमान है।

लोअर अरुण परियोजना की एक विशिष्ट प्रमुख विशेषता, इसी नदी के अपस्ट्रीम में स्थित एसजेवीएन की 900 मेगावाट की अरुण-3 जलविद्युत परियोजना के साथ इसका एकीकरण है। दोनों परियोजनाओं को टैंडम ऑपरेशन प्रणाली के अंतर्गत डिज़ाइन किया गया है, जिसके अंतर्गत अरुण-3 जलविद्युत परियोजना से छोड़े गए जल का उपयोग लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना में ऊर्जा उत्पादन हेतु किया जाएगा। इस व्यवस्था से उपलब्ध जल संसाधनों का इष्टतम उपयोग सुनिश्चित होगा तथा एक पृथक जलाशय निर्माण किए बिना अतिरिक्त नवीकरणीय ऊर्जा का उत्पादन संभव हो सकेगा।

इस परियोजना में 167.25 मेगावाट की क्षमता की चार जेनरेटिंग यूनिट हैं और इसमें परियोजना में 17.4 किलोमीटर लंबी हेड रेस टनल तथा सरफेस विद्युतगृह शामिल है। परियोजना का विकास निर्माण, स्वामित्व, प्रचालन एवं हस्तांतरण (बूट) आधार पर किया जा रहा है तथा इसे वित्तीय वर्ष 2030-31 के दौरान कमीशन किए जाने का लक्ष्य निर्धारित है। निर्माण के प्रमुख पैकेज पहले ही आबंटित किए जा चुके हैं तथा निर्माण गतिविधियाँ प्रगति पर हैं।

लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना से दीर्घकालिक आर्थिक एवं सामाजिक लाभ प्राप्त होने की संभावना है। परियोजना विकास करार के अंतर्गत, उत्पादित ऊर्जा का 21%  नेपाल सरकार को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे देश की ऊर्जा सुरक्षा सुदृढ़

सम्बंधित समाचार

Comments are closed