लोकसभा चुनाव: चुनाव वॉर रूम 24 घण्टे करेगा काम- जगत सिंह नेगी

शिमला:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने आज प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश के लोकसभा व विधानसभा उप चुनावों के लिये मीडिया विभाग के सभी जिला व ब्लॉकों के पार्टी प्रवक्ताओं,सोशल मीडिया व बॉर रूम के पदाधिकारियों के साथ  वर्चुल बैठक करते हुए उन्हें फील्ड में जुटने और चुनाव से सभी सम्बंधित सूचनाएं समय पर उपलब्ध करवाने को कहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया की पहुंच अब आम लोगों तक शीघ्र पहंच रही है इसलिए अधिक से अधिक पार्टी का प्रचार व प्रसार  यू ट्यूब, ट्यूटर व फेसबुक पेज से किया जाना चाहिए।

बैठक में विशेष तौर पर उपस्थित प्रदेश कांग्रेस महासचिव बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने सभी पदाधिकारियों से फीडबैक लिया। बैठक  की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने सभी पदाधिकारियों से चुनावों के लिये गठित वॉर रूम में चुनाव से सम्बंधित सभी सूचनाओं को समय पर उपलब्ध करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि वॉर रूम से जो भी दिशानिर्देश फील्ड को जाएंगे उनका अक्षरसः पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि  चुनाव वॉर रूम 24 घण्टे कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जिसे जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसे उन्हें पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाना होगा।

बैठक में वॉर रूम के सह अध्यक्ष महेश्वर चौहान, उपा अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल,संयोजक कैप्टन एस के सहगल के अतिरिक्त अमित सैनी, मोनीता चौहान, सत्यजीत नेगी,विद्या नेगी,संजीव गांधी,जी एस तोमर,संदीप सांख्यान, पुनीत मलहि,अलकनन्दा हांडा,जय कुमार आजाद,चंदन राणा,संजीव गुलेरिया,राजीव जसपा, चंद्र मोहन,राजीव किमटा,विजय डोगरा,प्रदीप वर्मा,नरेश कुमार ठाकुर,आकाश शर्मा,डॉ सूर्या बोरा, नितिन राणा,शगुम दत्त शर्मा,अक्षय नेंनटा,गिरिश ठाकुर ने भाग लिया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed