ताज़ा समाचार

हिमाचल: प्रदेश में मौसम के खराब होने के आसार…

22 जनवरी की रात से 24 जनवरी की सुबह तक हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में व्यापक वर्षा होने की प्रबल संभावना है।

 23 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट भारी वर्षा/बर्फबारी होने की प्रबल संभावना है।

हिमाचल: प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 22 जनवरी की रात से 24 जनवरी की सुबह तक व्यापक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। 23 जनवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट भारी वर्षा/बर्फबारी होने की प्रबल संभावना है। 25 जनवरी को ऊंची पहाड़ियों पर एक-दो जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार  20 – 21 जनवरी को राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 22 और 26 जनवरी को राज्य में कई स्थानों पर और 23 जनवरी को ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। साथ ही 23 जनवरी 2026 को ऊंचे पहाड़ी इलाकों की कुछ जगहों पर भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।  24 जनवरी को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है।  ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा के लिए 23 जनवरी को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया। वहीं चंबा, कुल्लू व लाहौल-स्पीति के लिए भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट है। मंडी, हमीरपुर में शीतलहर व शिमला सोलन व सिरमौर जिले में बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट है।

 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed