शिमला: प्रदेश कांग्रेस कमेटी की लोकसभा चुनाव से संबंधित बैठक 20 अप्रैल को

शिमला : शिमला संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत  मंत्रीगण,  विधायकगण,  विधानसभा चुनाव-2022 में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक, अग्रणी संगठनों व विभागों के प्रदेश अध्यक्ष, शिमला संसदीय क्षेत्र से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, सभी अग्रणी संगठनों व विभागों के जिलाध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्रों के ब्लॉक अध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी, नगर निगम के महापौर व उप महापौर, पार्षद, जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष , जिला परिषद सदस्य, अग्रणी संगठनों व विभागों के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी जोन प्रभारियों की एक बैठक *हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन, शिमला में दिनांक  20 अप्रैल को प्रात: 10:00 बजे आगामी लोकसभा चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक होगी।

 इस बैठक में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा  प्रतिभा सिंह , मुख्यमंत्री  ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु  और शिमला संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी  विनोद सुल्तानपुरी विशेष रूप से शिरकत करेंगे। 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed