पांवटा साहिब में पंजाब पुलिस ने मारा छापा, बरामद की नशीली दवाईयां

मण्डी : पुलिस देखते ही भगाई कार; जवान को मारी टक्कर;  कार से चरस बरामद

मण्डी : मण्डी के सुंदरनगर में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुंघ में कार को रोकने का इशारा करने पर चालक ने एक पुलिस कर्मी को टक्कर मार दी, जिससे पुलिस जवान घायल हो गया। भागने के चक्कर में कार चालक पुलिस जीप और बैरिकेड को टक्कर मारने के बाद वहां से निकल गया। इस दौरान कार का टायर फट गया। पुलिस ने करीब 200 मीटर दूर कार चालक को दबोच लिया। जांच के दौरान कार से 260 ग्राम चरस बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह पुंघ में नाका लगाया था। इसी दौरान पुलिस ने मंडी की ओर से आ रही कार को जांच के लिए रुकने का इशारा किया। मगर कार चालक नहीं रुका। जब उसे रोकने की कोशिश की गई तो उसने पुलिस दल को कुचलने का प्रयास किया। इस दौरान अन्य पुलिस कर्मी तो बच गए, लेकिन एक कांस्टेबल कार की चपेट में आ गया। टक्कर में वह घायल हो गया। उसका नागरिक अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं, आरोपी की पहचान ऋत्विक ठाकुर (25) निवासी कश्मीर, तहसील नादौन जिला हमीरपुर को गिरफ्तार कर लिया। उधर, डीएसपी भारत भूषण ने बताया घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ पुलिसकर्मियों को कुचलने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 307 और मादक द्रव्य अधिनियम में धारा 20 के तहत दो अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed