हाईकमान जो आदेश देगा उससे नहीं हटूंगा पीछे; मण्डी संसदीय क्षेत्र से मेरा राजनीतिक नहीं बल्कि भावनात्मक रिश्ता भी – विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल: शिमला में मीडिया से बातचीत में सोमवार को प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री और मण्डी संसदीय सीट से कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना रणौत अच्छी अभिनेत्री हैं, लेकिन क्वीन ऑफ कंट्रोवर्सी भी उनकी पहचान है। उनके गोमांस खाने की बातें ऑन रिकॉर्ड हैं। अगर आज वह मुकर रही हैं तो क्या कहें। उन्होंने कहा कि कंगना को राजनीति की एबीसी तक पता नहीं है, भगवान श्रीराम उन्हें सद्बुद्धि दें। उन्होंने कंगना को सिर्फ हिमाचल की बेटी के नाम पर ही नहीं, मुद्दों पर आधारित चुनाव लड़ने का मशबरा दिया। चुनाव हिमाचलियत के नाम पर लड़ा जाएगा। वह किसी भी सूरत में जीत नहीं सकतीं। अब हिमाचल प्रदेश में आई ही हैं तो देवभूमि से पवित्र होकर वापस बॉलीवुड में जाएं। उन्होंने कहा कि अभी भाजपा प्रत्याशी कंगना केवल हिमाचलियत व मण्डी की बेटी के नाम पर वोट प्राप्त करने में लगी हैं। प्रदेश की और भी बेटियां हैं, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। मेरी बहन भी मुख्य न्यायाधीश तक बनी हैं, लोकपाल तक बनी हैं। ऐसे में सिर्फ एक बेटी को प्राथमिकता देना अन्य बेटियों के साथ भेदभाव है। मैं कंगना का पूरा सम्मान करता हूं, लेकिन चुनाव के दौरान मुद्दों और विकास की बात ही करूंगा।

विक्रमादित्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में मजबूत प्रत्याशियों को उतारा जाएगा। स्क्रीनिंग कमेटी ने नाम 13 अप्रैल को प्रस्तावित केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के लिए भेज दिए हैं। इस बैठक में प्रत्याशियों की घोषणा होगी। मैं पार्टी का कर्मठ सिपाही हूं। आज जो भी हूं सिर्फ कांग्रेस पार्टी की वजह से हूं। पार्टी के आदेशों से पीछे हटने वालों में मैं नहीं हूं। मैं मण्डी का चुनाव प्रभारी हूं। वहां गया था, बैठकें भी की थीं। मंडी से चुनाव लड़ने के सवाल पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हाईकमान जो आदेश देगा उससे पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र से उनका राजनीतिक नहीं बल्कि भावनात्मक रिश्ता भी है। मंडी से चुनाव लड़ने के सवाल पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हाईकमान जो आदेश देगा उससे पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र से उनका राजनीतिक नहीं बल्कि भावनात्मक रिश्ता भी है।

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ब्यान पर भी विक्रमादित्य सिंह ने निशाना साधा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पलटूराम वह नहीं बल्कि जयराम ठाकुर हैं। उनकी सरकार में जो फैंसला सुबह लिया जाता था उसे शाम को बदल दिया जाता था यह जयराम ठाकुर को याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह बोलने पर आए तो रात हो जाएगी इसलिए जयराम ठाकुर व्यक्तिगत टिप्पणियां न करें क्योंकि अगर वो बोलने लगे तो उन्हें बुरा लग जाए।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed