शिमला : मण्डी लोकसभा से विक्रमामदित्य सिंह को उतारने पर चर्चा

हिमाचल: दिल्ली से लौटकर आईं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि मंडी संसदीय सीट से किसे पार्टी प्रत्याशी बनाया जाएगा, यह अभी फाइनल नहीं हुआ है। कंगना से मुकाबले के लिए युवा मंत्री विक्रमादित्य सिंह को पार्टी उम्मीदवार बनाने को लेकर विचार है। भाजपा की प्रत्याशी कंगना युवा हैं। उनकी उम्र शायद 36-37 साल है, विक्रमादित्य 34 साल के हैं। आयु का फैक्टर महत्वपूर्ण है। एक उम्र के प्रत्याशियों में मुकाबला करने के लिए विक्रमादित्य को लेकर चर्चा हुई है। विक्रमादित्य सिंह के साथ युवा जुड़े हुए हैं, अपनी बातों को बेहतर तरीके से रखते हैं। मंडी महत्वपूर्ण सीट है।  उन्होंने कहा कि मैं मंडी से वर्तमान में सांसद हूं, मेरा टिकट काटना भी आसान नहीं है। इन सभी बातों को लेकर चर्चा जारी है। लंबे अरसे तक मंडी से हमारा परिवार चुनाव लड़ता रहा है। जैसा हाईकमान ठीक समझेगा, फैसला होगा।

वहीं ऐसे में इन सब बातों के चलते अब मण्डी लोकसभा सीट से कांग्रेस विक्रमामदित्य सिंह को उतार सकती है इस पर चर्चाओं का माहौल गरमाने लगा है। देखना होगा की कांग्रेस अब मंडी संसदीय सीट से किसे पार्टी प्रत्याशी बनाती है

सम्बंधित समाचार

Comments are closed