कंगना रनौत बोलीं- मेरे बारे में दुष्प्रचार करने में लगी है कांग्रेस

मण्डी: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी प्रचार में जुट गये हैं।  मण्डी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत मण्डी संसदीय क्षेत्रों का दौरा कर रही है और जनता से वोट की अपील कर रही हैं।  बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत ने आज द्रंग विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया।  इस दौरान उन्होंने शिवाबदार में द्रंग मंडल भाजपा के सम्मेलन को संबोधित किया।  इस मौके पर उन्होंने कहा कांग्रेस के लोग उनके बारे में इस दुष्प्रचार करने में लगे हैं।उन्होंने स्पष्ट किया कि मंडी में उनका कार्यालय होगा। वह एक सरकारी कर्मचारी और सेवक की तरह वह मंडी के लोगों की सेवा करेंगी। कंगना रनौत ने कहा कांग्रेस के नेताओं की मण्डी की बेटियों के प्रति किस प्रकार की सोच है, उसका जीता जागता सबूत उन्होंने दे दिया है।  मण्डी की बेटियों का जो अपमान उन्होंने किया है, उसका यहां की जनता करारा जबाव देगी।  कांग्रेस ने देश का कबाड़ा करके रख दिया था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश की बागडोर संभालने के बाद आज इसे विकास के पथ पर अग्रणी बनाया है।

 कंगना ने यहां माता घटासनी के मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed