मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने समर्थकों के साथ धूमधाम से मनाया जन्मदिन

हिमाचल: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को सरकारी आवास ओकओवर में अपना जन्मदिन समर्थकों के साथ धूमधाम से मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता व आम लोग सीएम सुक्खू को बधाई देने ओकओवर पहुंचे। इस दौरान समर्थकों ने खूब नाटी डाली। 

सुक्खू ने कहा कि हर वर्ष जन्मदिन आता है और हर वर्ष जन्मदिन के साथ नई उम्मीदें और नई प्रतिबद्धता रहती है।  प्रदेश की जनता से मेरा कमिटमेंट है कि हम सभी वर्गों का ख्याल रखते हुए अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं के ज़रिये 2027 तक हिमाचल आत्मनिर्भर बने और 2032 तक हिमाचल को देश का सबसे समृद्धशाली और अमीर राज्य बने।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed