BJP की पांचवीं लिस्ट जारी, कंगना रनौत को हिमाचल की मण्डी सीट से टिकट

 कंगना रनौत को मण्डी सीट से दिया टिकट

शिमला: डॉ राजीव भारद्वाज भाजपा के वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े हैं

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है

राजीव भारद्वाज पूर्व सरकार में कांगड़ा को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
उनका जन्म 9 फरवरी 1963 को हुआ था। वह मूलतः कांगड़ा के रहने वाले हैं।
राजीव भारद्वाज निजी चिकित्सक के रूप में कार्य करते हैं।

कंगना रनौत का जन्म 23 मार्च, 1987 सरकाघाट मंडी में हुआ था। वह हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं।

कंगना ने कुछ समय पहले ही बिलासपुर के सोशल संवाद कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया था और अपना संबोधन हिमाचल प्रदेश की जनता के समक्ष रखा था।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed