हिमाचल: प्रदेश में मौसम के खराब होने के आसार

हिमाचल: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता चलते मौसम खराब

हिमाचल: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता चलते कई हिस्सों में मौसम खराब हुआ है। प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी व अन्य कई क्षेत्रों में बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के अधिकतर स्थानों पर 13 मार्च को बारिश व ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी के आसार हैं। 14 मार्च को भी मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर मौसम खराब रह सकता है। 15 मार्च से पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने के आसार हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed