कोरोना काल में भी भारतीय अर्थव्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की सराहना : अनुराग ठाकुर

CAA के साथ भाजपा का एक और संकल्प पूरा: अनुराग ठाकुर

हर संकल्प को सिद्धि तक पहुँचाने में भाजपा का कोई सानी नहीं: अनुराग ठाकुर

मोदी सरकार करती है प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी उसका उद्घाटन भी: अनुराग ठाकुर

नेहरू की ग़लतियों को मोदी जी ने सुधारा: अनुराग ठाकुर

इंडी अलायंस में भगदड़, दलों में गठबंधन छोड़ कर जाने की मची है होड़: अनुराग ठाकुर

 चंडीगढ़: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी को संकल्पों को पूरा करने वाली पार्टी बताया है और CAA को भी उसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है।

अनुराग ठाकुर ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी संकल्पों को सिद्धि तक पहुंचाया है। हमने धारा 370 और 35 ए से मुक्ति दिलाने का वादा किया था, तो दिला दिया। आज कश्मीर में शांति व खुशहाली है और उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा मिला है। हमने ट्रिपल तलाक से मुस्लिम माताओं बहनों को आजादी दिलाई। हमने कहा था भव्य राम मंदिर बनाएंगे, तो राम मंदिर के साथ-साथ सोमनाथ धाम, केदारनाथ धाम, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक और बुद्ध सर्किट इत्यादि बना दिए। हमने कहा था कि हम CAA लागू करेंगे ताकि अफगानिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देश में उत्पीड़ित अल्पसंख्यकों को यहां नागरिकता मिल सके

आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा” CAA के लागू होने के बाद उन लोगों को फायदा होगा जिन्हें नागरिकता के लिए 70 वर्षों तक का भी इंतजार करना पड़ा है। क्या यह उनका अधिकार नहीं है? विपक्ष आखिर क्यों उनके अधिकार छिनने के पीछे लगा है? क्या विपक्ष की मानवता मर चुकी है? आखिर वह उत्पीड़ित शरणार्थी हिंदू परिवार कहां जाएंगे? दिनदहाड़े उनका रेप होता है। जबरन शादी और धर्म परिवर्तन कर दिया जाता है। अगर मोदी सरकार न होती तो अफगानिस्तान में गुरु ग्रंथ साहिब और सिख भाइयों के ऊपर हो रहे अत्याचार से कौन बचाता? करतारपुर कॉरिडोर पर नेहरू जी की गलती को किसने सुधारा? नरेंद्र मोदी ने। पहले जो दर्शन दूरबीन से होते थे वह आज वहां जाकर होते हैं। मोदी सरकार ने हेमकुंड साहब तक की कठिन यात्रा के लिए रोपवे बनाया। नेशनल हाईवे, बुद्ध सर्किट, यह सब आखिर किसने दिए? हमें समझना चाहिए कि आज अगर आस्था और अर्थव्यवस्था दोनों एक साथ प्रगति कर रहे हैं तो यह सिर्फ मोदी सरकार की देन है। आज सभी आस्था के केंद्रों पर पर्यटन 5 से 7 गुना तक बढ़ा है। इससे अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और रोजगार, स्वरोजगार के अनेकों साधन खुले हैं। भारत में ही राम मंदिर निर्माण के लिए 500 वर्षों का इंतजार करना पड़ा, 150 सालों तक मुकदमे लड़ने पड़े। यह मोदी सरकार है जो अगर किसी कार्य का शिलान्यास करती है तो उसका उद्घाटन भी करती है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कुछ लोग खुद को देश और देश के कानून से ऊपर समझते हैं। भारतीय जनता पार्टी संविधान से चलने वाली और संविधान से देश को चलाने वाली पार्टी है। हमारे लिए संविधान सर्वोपरि है। हमने देश की संसद में जो कानून पारित किया उसे अक्षरशः लागू किया है। यह 75 वर्षों में और कोई नहीं कर पाया। नेहरू जी के दिए जख्मों के कारण जम्मू कश्मीर में 45000 से ज्यादा हत्याएं हुई। इसके लिए कांग्रेस और नेहरू जी दोषी हैं। मोदी जी ने इस भूल को सुधारा है। आज कश्मीर के लोगों में जागरूकता, खुशहाली और समृद्धि आई है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed