सोलन : झाड़माजरी की औद्योगिक इकाई में भीषण अग्निकांड..

सोलन :सोलन जिले के बद्दी स्थित झाड़माजरी में हिलटॉप कंपनी में भीषण अग्निकांड में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। अरोमा एरोमैटिक एंड फ्लेवर कंपनी में डियोड्रेंट बनता था। वहीं, कंपनी के अंदर कुछ कामगारों के फंसे होने की भी आशंका जताई जा रही है। आग लगने के बाद कई कामगारों ने कंपनी की छत से छलांग लगा दी। इससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। अब तक 30  कामगारों को बाहर निकाला गया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed