SBI प्रबंधक और एजेंसी प्रतिनिधि 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

कांगड़ा : फतेहपुर में ड्राफ्ट्समैन 12 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

कांगड़ा : कांगड़ा जिले के फतेहपुर में विजिलेंस ने ड्राफ्ट्समैन को 12,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। राज्य विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर यह आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसपी विजिलेंस बलबीर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। आरोपी तहसील फतेहपुर के तहत मृदा संरक्षण विभाग में सेवारत है।  विजिलेंस के अनुसार आरोपी ने लाभार्थी से सब्सिडी जारी करने की एवज में रिश्वत मांगी थी।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक फतेहपुर तहसील के रहने वाले अनिल कुमार की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। जूनियर ड्राफ्ट्समैन विवेक कुमार द्वारा लाभार्थी रघुवीर सिंह को एक लाख दस हजार रुपए की सब्सिडी जारी करने की एवज में रिश्वत मांगी गई थी।  स्टेट विजिलेंस व एंटी करप्शन ब्यूरो के धर्मशाला के पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि बुधवार को यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि धर्मशाला थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed