राष्ट्रीयता सर्वोपरि तिरंगें में करोड़ों लोगों को एकजुट करने की ताकत है: अनुराग ठाकुर

  • विचारों से लेकर सेवा संघर्ष और बलिदान कि यात्रा से भारत की विकास यात्रा जारी है : अमित शाह
  • आज देश का युवा समझने लगा है कि कौन राष्ट्रीय विरोधी के साथ है और कौंन राष्ट्रीय भक्त है हमें राष्ट्रीय भक्त की गाथा न बताए कांग्रेस : अमित शाह

 

    विचारों से लेकर सेवा संघर्ष और बलिदान कि यात्रा से भारत की विकास यात्रा जारी है : अमित शाह

  • विचारों से लेकर सेवा संघर्ष और बलिदान कि यात्रा से भारत की विकास यात्रा जारी है : अमित शाह

शिमला: भाजपा युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेश वन्देमातरम राष्ट्रीय गीत व राष्ट्रीय ध्वजा रोहण के साथ प्रारम्भ हुआ। सभी अतिथियों का स्वागत राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने स्वागत भाषण से किया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मथुरा की पावन भूमि पर लघु भारत की छवि नजर आ रही है। प. दीनदयाल की जन्म भूमि में प्रारम्भ हुये इस राष्ट्रीय अधिवेशन ने प. के विचार जिन्होंने सन् 1950 में 10 लोगो को लेकर जन संघ की स्थापना की और आज उन्हीं की जन्म भूमि पर उनके विचारों के चलते आज 11 करोड़ लोगो की विश्व की सबसे बडी राजनैतिक पार्टी बनी है।

उन्होने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी विराधारा को लेकर जहां महापुरूषो का सम्मान अपनी मिट्टी के प्रति सम्मान की भावना हर कार्यकर्ता के बीच रहती है और राष्ट्र प्रथम व गाँव गरीब किसान व देश के अन्तिम व्यक्ति तक सरकार की उपलब्धियों को पहुँचाने का संकल्प युवा मोर्चा के कार्यकर्ता करते है। यही कारण है कि भाजपा की सरकार जिन -जिन राज्यों में बनी है वहां दुबारा लौटकर आयी है। चाहे वो गुजरात हो, मध्यप्रदेश हो, छत्तीसगढ हो, गोवा हो या अन्य राज्य हो। उन्होने ने युवाओ से आवाहन किया कि हमें ये सरकार सिर्फ 5 साल नहीं बल्कि 25 सालों तक चलानी है। उन्होने अपने विरोधियों पर कटाक्ष करते हुये कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से पूछा कि वो देश की जनता को बतायें कि वो राष्ट्रीय विराधी नारे लगाने वालों के साथ है या राष्ट्र भक्तों के साथ है। क्योंकि आज देश का युवा यह समझने लगा है कि कौन राष्ट्र विरोधियो के साथ है और कौंन राष्ट्र भक्त है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के युवाओं से अपील की कि आने वाले 2017 के उत्तर प्रदेश के चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत से लायेगे। इस अधिवेश से संकल्प लेकर जाये।

युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि देश की सुरक्षा राष्ट्रीयता सर्वोपरि, तिरंगें में करोड़ों लोगों को एकजुट करने की ताकत है। साथ ही उन्होने काग्रेस के लोगो के से कहा कि स्वतन्त्रता और स्वच्छन्दता का अन्तर समझें काग्रेस। हमें राष्ट्रीयता का ज्ञान काग्रेस से सीखने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस के युवराज पहले देश के लोगों को यह बतायें कि वो देश के राष्ट्र भक्तों के साथ हैं या देश के टुकडे करने वालों के साथ हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *