हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक के निदेशक हरिकृष्ण हिमराल ने दी हिमुडा के उपाध्यक्ष को बधाई 

शिमला: प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस महासचिव इंजीनियर यशवंत छाजटा के हिमुडा के उपाध्यक्ष बनाएं जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,केंद्रीय आला कमान के साथ साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि यशवंत छाजटा की इस नियुक्ति से कांग्रेस संगठन में भारी उत्साह है।
हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक के निदेशक हरिकृष्ण हिमराल,कांग्रेस महासचिव यशपाल तनाईक,जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण अतुल शर्मा,सचिव सुशांत कपरेट,राजेश वर्मा,सत्या वर्मा,विद्या सागर चौहान,राजेश कवंर, किरण दत्ता ने छाजटा को इस नियुक्ति की बधाई देते हुए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed