धर्मशाला: 17 जून से 2 जुलाई तक सुनहेत से बस्सी रोड़ यातायात के लिए बंद
धर्मशाला: 17 जून से 2 जुलाई तक सुनहेत से बस्सी रोड़ यातायात के लिए बंद
धर्मशाला: उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए अधिसूचना जारी की है कि देहरा उपमंडल के अन्तर्गत सुनहेत से बस्सी सड़क के मरम्मत कार्य के चलते 17 जून से 2 जुलाई तक यह मार्ग हर प्रकार के यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इस दौरान गाड़ियों की आवाजाही के लिए नेहरनपुखर चैक से बारा वाया भरूं रोड़ का उपयोग किया जा सकता है।