पांवटा साहिब में पंजाब पुलिस ने मारा छापा, बरामद की नशीली दवाईयां

“चिट्टा-मुक्त हिमाचल” के संकल्प को लेकर प्रदेश पुलिस द्वारा राज्यव्यापी तलाशी एवं छापेमारी अभियान संचालित

अब तक 12.59 ग्राम चिट्टा (हेरोइन), 13.8 कि. ग्राम चूरा-पोस्त, 70 ग्राम अफीम, 14250 मिलीलीटर अवैध शराब व 2,31,690 रुपये की राशी बरामद

हिमाचल: 15 नवम्बर, 2025 को प्रारम्भ किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा जन-आंदोलन के अंतर्गत “चिट्टा-मुक्त हिमाचल” के संकल्प को साकार करने हेतु हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा निरंतर, प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में अभियान के द्वितीय चरण (भाग-1) के अंतर्गत दिनांक 10 जून, 2026 को प्रदेश के सभी जिलों में सक्रिय मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध समकालिक (Simultaneous) राज्यव्यापी तलाशी एवं छापेमारी अभियान संचालित किया गया। यह राज्य-स्तरीय विशेष अभियान खुफिया सूचनाओं, तकनीकी विश्लेषण तथा अंतर-जिला समन्वय के आधार पर सुनियोजित एवं संगठित ढंग से क्रियान्वित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त सक्रिय नेटवर्कों को चिन्हित कर ध्वस्त करना, नशे की आपूर्ति श्रृंखला को बाधित करना तथा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करना है। विशेष अभियान के दौरान जिला पुलिस एवं विशेष कार्य बल (STF) की संयुक्त टीमों द्वारा

प्रदेशभर में 236 सक्रिय मादक पदार्थ तस्करों के आवासों, ठिकानों एवं संदिग्ध परिसरों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 12.59 ग्राम चिट्टा (हेरोइन), 13.8 कि0 ग्राम चूरा-पोस्त, 70 ग्राम अफीम, 14250 मिलीलीटर अवैध शराब व 2,31,690 रुपये की राशी बरामद की गई। अभियान के परिणामस्वरूप 05 अभियोग NDPS अधिनियम के अंतर्गत तथा 02 अभियोग हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत किए गए हैं। यह अभियान केवल कानून प्रवर्तन की कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य समाज में नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता को बढ़ावा देना तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने हेतु सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ करना भी है। हिमाचल प्रदेश पुलिस एवं राज्य सरकार नशामुक्त समाज के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु इस अभियान को और अधिक व्यापक, वैज्ञानिक, आक्रामक तथा “शून्य-सहिष्णुता (Zero Tolerance)” के दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। पुलिस विभाग प्रदेशवासियों से अपील करता है कि नशे की तस्करी, बिक्री, भंडारण अथवा सेवन से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल डायल-112, निकटतम पुलिस थाना अथवा अन्य उपलब्ध माध्यमों से पुलिस को दें, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखा जा सके। हिमाचल प्रदेश पुलिस विशेष रूप से युवाओं से मुख्यमंत्री की अपील को दोहराते हुए आग्रह करती है कि वे चिट्टा एवं अन्य मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें। सूचना देने वाले व्यक्तियों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

मुख्यमंत्री के सशक्त नेतृत्व, जनसहभागिता तथा युवाओं के सक्रिय सहयोग से हिमाचल प्रदेशपुलिस राज्य को चिट्टा एवं अन्य मादक पदार्थों के अभिशाप से मुक्त बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है तथा इस दिशा में अपने प्रयास निरंतर और और अधिक प्रभावी रूप से जारी रखेगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed