अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव : नाटी किंग कुलदीप शर्मा के नाम रही तीसरी सांस्कृतिक संध्या
अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव : नाटी किंग कुलदीप शर्मा के नाम रही तीसरी सांस्कृतिक संध्या
शिक्षा मंत्री ने की अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता
शिमला: अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव आयोजन समिति अनुपम कश्यप ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया।
इसके अतिरिक्त, शिक्षा मंत्री की धर्मपत्नी प्रतिभा ठाकुर, विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा, अध्यक्ष एचपीएसईडिसी अनुराग शर्मा और भूतपूर्व सैनिक लेफ़्टिनेंट कर्नल रवींद्र एन डोगरा को भी उपायुक्त ने सम्मानित किया।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त शिमला सचिन शर्मा, एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पंकज शर्मा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली कलाकारों ने सांस्कृतिक संध्या का समां बंधा और नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने बतौर स्टार नाईट कलाकार स्थानीय जनता व पर्यटकों को अपनी ओजस्वी प्रस्तुति से नाचने पर मजबूर किया।
इससे पूर्व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की कड़ी में उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक दल पटियाला के माध्यम से प्रसिद्ध पंजाबी गायक बॉबी सिद्धू ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से लोगों को आनंदित किया। इसके अलावा तिब्बत प्रदर्शन कला संस्थान धर्मशाला के कलाकारों ने तिब्बत की प्राचीन समृद्ध संस्कृति से लोगों व पर्यटकों को रु-ब-रु करवाया।
सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के विभिन्न नामित कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया जिसमें डिंपल ठाकुर, रमना भारती, संजीव धीमान, योगेश मुकुल, राजवीर नेगी, बीरबल किन्नौरा व राजेश त्यागी ने अपनी कला के माध्यम से सांस्कृतिक संध्या का समा बांधा।