धर्मशाला विधानसभा शीत सत्र: दूसरे दिन गर्माया सदन, कांग्रेस विधायकों का सदन से वॉकआउट

हिमाचल: 19 दिसंबर से धर्मशाला में शुरू होगा विधानसभा शीतकालीन सत्र

 शिमला: हिमाचल प्रदेश विधान सभा के  अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि  हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय ने आज दिनाँक 29 नवम्बर, 2023 को माननीय  राज्यपाल मकी संस्तुति पर चौदहवीं विधान सभा के चतुर्थ सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है।  पठानियां ने कहा कि यह शीतकालीन सत्र 5 दिनों का होगा तथा इसमें 5 बैठकें आयोजित की जाएंगी। पठानियां ने कहा कि 21 दिसम्बर वीरवार का दिन गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित किया गया है। उन्होने कहा कि सत्र का शुभारम्भ 19 दिसम्बर  को पूर्वाह्न 11 बजे होगा। पठानियां ने कहा कि  सत्र की अधिसूचना जारी  होने के साथ ही अब माननीय सदस्य प्रश्नो से सम्बन्घित सूचनाएँ विधान सभा सचिवालय को ऑन लाईन तथा ऑफ लाईन दोनों माध्यम से भेज सकते हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed