कोट-कंगड़ी बाया बल्ही सड़क मार्ग आगामी 20 जून तक यातायात के लिए बंद
गाहर-केट सड़क मार्ग आगामी 05 जुलाई तक यातायात के लिए बंद
बिलासपुर: जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत आदेश जारी करते हुए बताया कि लोक निर्माण विभाग घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत कोट से कंगड़ी बाया बल्ही सड़क आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते आगामी 20 जून तक बंद करने के आदेश जारी किए है। उन्होंने बताया कि इस सड़क मार्ग पर अन्य को वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं है। इसी प्रकार लोक निर्माण मण्डल घुमारवीं के अंतर्गत गाहर से केट सड़क मार्ग को आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते आगामी 05 जुलाई तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद किया गया है। जारी आदेश में गाहर से केट सड़क मार्ग का उपयोग करने वाले वाहनों को बाया दधोल से जरोड़ा सड़क मार्ग का उपयोग करने को कहा गया है।
उन्होंने जारी आदेशों में बताया कि इन सड़क मार्गों की मरम्मत कार्य के दौरान केवल एम्बुलेंस, स्कूल बसों, वीआईपी वाहनों तथा अन्य आपातकालीन सेवा वाहनों की आवाजाही की अनुमति रहेगी।