सोलन: भारी वर्षा से हुए नुकसान का 29 सितम्बर को आकलन करेगा केंद्रीय अंतर मंत्रालय दल

सोलन: केन्द्रीय अंतर मंत्रालय दल 29 सितम्बर को सोलन ज़िला में भारी वर्षा के कारण प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का आकलन करेगा। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने दी।
अजय यादव ने कहा कि केन्द्रीय अंतर मंत्रालय दल 29 सितम्बर, 2023 को प्रातः 10.00 बजे ज़िला सोलन के बद्दी शहर के लक्कड़ डिप्पू पुल तथा सन-सिटी मार्ग में हुए नुकसान का आकलन करेगा। दल तदोपरांत प्रातः 10.45 बजे दून विधानसभा क्षेत्र के साईं गांव तथा प्रातः 11.45 बजे रामशहर में भारी वर्षा के कारण हुए नुकसान का जायज़ा लेगा।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय दल इसके पश्चात दोपहर 02.15 बजे दभोटा टोल बेरियर का निरीक्षण करेगा। राष्ट्रीय दल इसके उपरांत सांय 03.15 बजे नालागढ़ उपमण्डल के गांव घनेरी में भारी वर्षा के कारण हुए नुकसान का जायज़ा लेंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed