भाजपा ने मेरी माटी मेरा देश अभियान, मन की बात पर की चर्चा 

• प्रदेश स्तरीय बैठक में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग पर प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा नेताओं द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , इसरों के अध्यक्ष एवं वैज्ञानिकों को बधाई, प्रस्ताव पारित

शिमला, भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की एक वर्चुअल बैठक हुई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रपितक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश सह प्रभारी संजय टण्डन, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश के सभी पदाधिकारीगण, संसदीय क्षेत्रों के प्रभारी एवं सह प्रभारी, संसदीय क्षेत्र पूर्णकालिक विस्तारकों और 17 जिलों के माननीय जिलाध्यक्षों ने भाग लिया।

पायल वैद्य, प्रदेश उपाध्यक्ष ने “मेरी माटी मेरा देश” अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होनें अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान तीन चरणों में चलेगा। पहला चरण 1 सितम्बर से 15 सितम्बर, 2023 तक चलेगा जिसके अंतर्गत हर बूथ के हर घर पर जाकर कलश में मिट्टी एकत्रित की जाएगी। इसके साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत हर बूथ पर 10 पौधे लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त बूथ के अंतर्गत ऐसे गांव जहां पर कम से कम 2 शहीद परिवार रहते हों वहा “शिलाफलकम’ का लेखन किया जाएगा तथा पंच प्रण की प्रतिज्ञा का सामुहिक कार्यक्रम किया जाएगा।

संजीव कटवाल प्रदेश उपाध्यक्ष ने “मन की बात” कार्यक्रम की जानकारी दी। यह कार्यक्रम प्रत्येक मण्डल के कम से कम 50 बूथों पर सुना जायेगा। 

बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं राज्य सभा सांसद डॉ सिकन्दर कुमार ने कहा की 1 सितम्बर से 30 सितम्बर, 2023 तक नये वोट बनाना और वोट कटवाना, यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा।

प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने तीनों विषयों का समावेश किया और बूथ सशक्तिकरण अभियान को 1 अक्तूबर, 2023 से तेज गति से चलाने के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल ने इन सभी विषयों पर प्रदेश की टीम को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए आग्रह किया ।

प्रदेश सह प्रभारी एवं पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के मार्गदर्शन पर यह निर्णय लिया गया कि भारी बरसात से हो रहे नुकसान का आंकलन करने के लिए कार्यालय में एक सैल का गठन किया जाए जहां पर सम्पूर्ण जानकारियां एकत्र की जाए। इस हेतु डॉ संजय ठाकुर, प्रदेश सचिव को कार्यभार दिया गया। ऐसा निर्णय मा० प्रदेश अध्यक्ष ने दिया। 

बैठक में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग पर प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा नेताओं द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , इसरों के अध्यक्ष एवं वैज्ञानिकों को बधाई पत्र भेजा गया। जिसको लेकर बैठक में एक प्रस्ताव भी पारित हुआ। 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed